दुनिया के 5 अद्भुत रहस्य | 5 most mysterious facts you should know

 
इस बार हमारी टीम ने खोज के लाया है दुनिया के 5 अद्भुत रहस्य जिसे यक़ीनन आप जान के चौक जायेंगे। इस आर्टिकल में मैं आपको विज्ञान के उन रहस्यों के बारे में बताऊंगा जिसे अभी तक कोई भी वैज्ञानिक सुलझा नहीं पाया है। इन रहस्यो पर लाखों करोड़ों डॉलर खर्च हुए हैं पर किसी को कोई भी सफलता नहीं मिली है। तो चलिए जानते है इस दुनिया के 5 अद्भुत रहस्य को।

दुनिया के 5 अद्भुत रहस्य

 

1. Lady Dai

Hand of lady dai
HAND OF LADY DAI
 
अपनी मौत के 2000 साल बाद भी ये इंसानी शरीर अब तक का सबसे संरक्षित शरीर है। जिसे एक खास तरह के रहस्यमई liquid (तरल) लगाकर दफनाया गया था। आज भी वैज्ञानिक इस liquid के बारे में नहीं जानते हैं और ना ही इस तरह की प्रक्रिया को वो दोबारा दोहरा सकते हैं। ये शरीर Han Dynasty की Lady Dai का माना जाता है जो चीन की ऐसी केवल एक ही mummy (एक संरक्षित शव) है। इसकी त्वचा अभी तक नरम है और इसके हाथ और पैर के joints आज भी आसानी से मूड पाते हैं।

 

2. Human Skeleton of 6 – Inch

6-inch human skeleton
6-INCH HUMAN SKELETON


चिली के एक भूतिया शहर के बारे में जहां मिला था 6 इंच लंबा इंसानी कंकाल। इस कंकाल की खोज ने दुनिया को हिला कर रख दिया था। एकदम कठोर दाँत जला हुआ सिर और एकदम सटीक नपी हुई त्वचा। जिस कारण लोगों को ये एक एलियन जैसा लग रहा था। बाद में की गई जांच में जब इसे मानव कंकाल घोषित किया गया तब सवाल उठा कि आखिर इसका आकार इतना छोटा क्यों है और ये आया कहां से है और आखिर इसके आकार के पीछे का क्या रहस्य है। हालांकि इन सभी सवालों के जवाब आज भी वैज्ञानिकों को नहीं पता है।

 

3.  Types Of Blood Group

 
Karl landsteiner
KARL LANDSTEINER
 

वैज्ञानिक आज भी पता नहीं लगा पाए हैं कि आखिर इंसानों के खून में अंतर क्यों होता है। सन 1900 के आसपास वैज्ञानिक Karl Landsteiner ने इंसानी खून के अंतर को पहचाना और उन्हें groups में बांट दिया। इसके पीछे तो कोई theories है कि हम खून के अलग-अलग टाइप्स को कैसे प्राप्त करते हैं। लेकिन इस बात का जवाब आज भी किसी वैज्ञानिक के पास नहीं है कि इंसानों के अलग-अलग खून के प्रकार आखिर क्यों है।

4. Voynich Manuscript

Voynich manuscript
VOYNICH MANUSCRIPT
 
Voynich Manuscript नाम से एक 240 पन्नों की किताब है जिसमें लिखी बाते आज तक कोई नहीं decode (समझना) कर सका है। इस किताब के बारे में माना जाता है कि इसे 15 वी सदी में लिखा गया है और इसे जिस भाषा में लिखा गया है वो अभी भी दुनिया के लिए अनजान है। रहस्यमई बात ये है कि इस किताब में काफी सुंदर चित्र भी बने हुए हैं पर वो चित्र भी किसी को समझ नहीं आते हैं। इस किताब को कई पेशेवर cryptographer द्वारा पढ़ने की कोशिश भी की गई है लेकिन फिर भी आज तक कोई भी इस किताब को समझने में सफल नहीं हुआ है और ये आज तक रहस्य बना है कि आखिर इस किताब में क्या लिखा है और किस भासा में लिखा गया है और ना जाने कौंन इसे लिखा होगा।
 

 

5. Kepler Telescope

Kepler telescope
KEPLER TELESCOPE


नासा के kepler telescope ने करीब 12 ऐसे ग्रह देखे हैं जहां पर जीवन संभव हो सकता है। जिसमें पृथ्वी के आकार वाले 68 ग्रह शामिल हैं और हर 37 से लेकर 70 सूर्य जैसे सितारों में kepler को एक पृथ्वी जैसा ग्रह मिला है जिसमें जीवन की काफी संभावना हो सकती है। हालांकि  ये ग्रह सैकड़ो light years दूर है जहां हमें पहुंचने में भी अरबो साल लग जाएंगे। लेकिन इस खोज से एक बात तो साफ़ है कि इस ब्रह्मांड में सूर्य जैसे अरबो ग्रह हैं और इनमें से कुछ ग्रह में तो जीवन जरूर अपनी सांसे ले रहा होगा। वैसे ये सोचने वाली बात है की क्या इन खोजों के बाद भी आप सोचते हैं कि आप ब्रह्मांड में अकेले हैं। ये टॉपिक बहुत ही इंटरेस्टिंग है। इस्पे मै एक अलग से आर्टिकल लिखूंगा आप पढियेगा जरूर।


तो comment करके बताइये कैसा लगा आपको हमारे दुनिया के 5 अद्भुत रहस्य का analysis.

Related posts

2 Thoughts to “दुनिया के 5 अद्भुत रहस्य | 5 most mysterious facts you should know”

  1. Hey I read some of your blogs and find it interesting. I would like to offer you for the guest posting on my website with proper giving your site link … Do visit the website https://mystudytech.com/

    If you feel comfortable to do so, you simply mail – [email protected]. Thank you

Leave a Comment